उत्तराखण्ड न्यूज़

ऋण योजनाओं की समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह करें

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं, कम ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) वाले बैंकों की स्थिति, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वित्तीय समावेशन तथा आरसी से संबंधित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सरकार प्रायोजित ऋण योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही सभी समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत ऋण आवेदनों के निरस्तीकरण का कारण स्पष्ट न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत ग्रामीणों की आय बढ़ाने हेतु वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को केसीसी कार्ड वितरण में तेजी लाने, लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को इससे जोड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई), पीएमईजीपी, एनआरएलएम, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, होम-स्टे योजना, पीएम-स्वनिधि, पीएम अजय तथा एससीपी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को सीडी रेशियो में सुधार लाने तथा विभागीय अधिकारियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में एलडीएम डीएस गर्ब्याल ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण, प्रगति एवं सीडी रेश्यो की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ केके पंत, नाबार्ड के एजीएम श्रेयांश जोशी, आरबीआई एलडीओ रजनीश सैनी, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, एनआरएलएम के संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*