शिक्षा-खेल

सोलर एक्लिप्स सूर्य ग्रहण भारत में हुआ शुरू ताजा अपडेट

सूर्यग्रहण की पहली तस्‍वीर अबुधाबी से सामने आई है। भारत की तस्‍वीरें भी कुछ देर में आने लगेंगी।

आज साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को सूर्यग्रहण का आरंभ हो चुका है और यह दोपहर के 2 बजकर 58 मिनट पर समाप्‍त होगा। मिथुन राशि में पड़ने वाला इस साल का पहला सूर्यग्रहण काफी शक्तिशाली और कई प्रकार से विशेष माना जा रहा है। कोरोनाकाल में लगने जा रहा है यह ग्रहण ऐसे वक्‍त में लग रहा है जब 6 ग्रह पहले से ही वक्री अवस्‍था में होंगे। ग्रहण के बारे में अहम जानकारियां : यह कहां कैसे दिखेगा और सामान्‍य लोग इसे  कैसे देख सकते हैं।

सूर्यग्रहण (सोलर एक्लिप्स) को नंगी आंखों से देखने से आंखों को नुकसान पहुंचता है। सूर्यग्रहण के वक्‍त निकलने वाली हानिकारक किरणें आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बता दें कि सूर्य को सीधे देखने से आंखों के रेटिना को स्थायी नुकसान हो सकता है इसलिए सूर्य ग्रहण देखने के लिए विशेष चश्मे, वेल्डर की ढाल या पिन-होल इमेजिंग तकनीक का उपयोग करने की सिफारिश की जाती है। इस बार सूर्यग्रहण कहीं-कहीं आंशिक दिखेगा और कहीं-कहीं वलयाकार रूप में नजर आएगा।

माना जा रहा है सूर्यग्रहण सबसे पहले अफ्रीका के कांगो से शुरू होने के बाद फिर भारत में नजर आएगा। भारत में सूर्यग्रहण सबसे पहले द्वारका से लगने जा रहा है। दिल्ली में यह सुबह 10:20 से दोपहर 1:48 बजे तक, मुंबई में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:27 बजे तक, चेन्नई में सुबह 10:22 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक और बेंगलुरु में सुबह 10:13 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक दिखेगा। दिल्ली में लगभग 94 प्रतिशत, गुवाहाटी में 80 प्रतिशत, पटना में 78 प्रतिशत, सिलचर में 75 प्रतिशत, कोलकाता में 66 प्रतिशत, मुंबई में 62 प्रतिशत, बेंगलुरु में 37 प्रतिशत, चेन्नई में 34 प्रतिशत, पोर्ट ब्लेयर में 28 प्रतिशत ग्रहण दिखाई देगा.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*