उत्तराखण्ड न्यूज़

यहां लगेंगी सोलर व हाईमास्क लाइट…

मीडिया लाइव, पौड़ी : जिलाधिकारी ने की सोलर स्ट्रीट व हाईमास्क लाइटों समीक्षा की और इस बारे में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिला कार्यालय कक्ष में  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोलर स्ट्रीट लाइट और सोलर हाईमास्क लाइट परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई।   

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सोलर लाइटें लगाने के लिए ऐसे स्थलों को प्राथमिकता दी जाय, जो संवेदनशील, आपदा संभावित, जंगल से सटे, पर्यटन महत्व के हों या फिर सार्वजनिक उपयोग में आते हों। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों, छात्रा आवासों, खेल छात्रावासों और धार्मिक स्थलों पर लाइटें लगाने की आवश्यकता जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां सोलर लाइटें खराब हो चुकी हैं या लंबे समय से बंद हैं, उन स्थानों पर भी नई लाइटें लगाई जाएंगी।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लाइटों की स्थिति का भौतिक सत्यापन करते हुए जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने उप जिलाधिकारी, उरेड़ा अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर स्थलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकाश व्यवस्था सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए जरूरी है।  

उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य जनसहयोग और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा, जिससे अधिकतम लाभ ग्रामीण और जरूरतमंद क्षेत्रों को मिल सके।बैठक में एसडीओ वन आयशा बिष्ट, उरेडा अधिकारी राजेश्वरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*