उत्तराखण्ड न्यूज़

बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी

मीडिया लाइव, चमोली : विकासखंड चमोली के ब्लॉक सभागार दशोली में ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी एवं जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत विकास समिति (बीडीसी) की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं, विकास कार्यों एवं पूर्व में आयोजित बीडीसी बैठक के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पूर्व बीडीसी बैठकों में पारित प्रस्तावों एवं प्राप्त शिकायतों पर अनुपालन आख्या रिपोर्ट संकलन न करने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी दशोली एवं एडीओ पंचायत के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देश देते हुए वर्तमान बीडीसी बैठक के सभी प्रस्तावों एवं शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर संकलित कर संबंधित विभागों को प्रेषित करने के साथ ही विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को अपनी कार्ययोजना में शामिल करते हुए फील्ड स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की तर्ज पर जनपद में बीडीसी बैठकों के प्रस्तावों एवं शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे विभागों की जवाबदेही तय होगी तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी निगरानी की जा सकेगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों एवं शिकायतों के निस्तारण की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा प्रस्तावित चेन लिंक फेंसिंग कार्यों की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी से कराने के निर्देश देते हुए कृषि बहुल गांवों को प्राथमिकता के आधार पर संतृप्त करने को कहा।

बैठक में स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, विद्युत, पेयजल आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों पर चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*