उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

राष्ट्रीय खेल: शूटिंग मुकाबलों में निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन…

मीडिया लाइव, देहरादून: त्रिशूल शूटिंग रेंज में 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत हुए शूटिंग मुकाबलों में देशभर के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन के मुख्य आकर्षणों में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फ़ाइनल और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स पुरुष वर्ग का क्वालिफिकेशन दौर शामिल रहा। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फ़ाइनल में हरियाणा की सुरुचि ने 245.7 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता में हरियाणा की ही पलक ने 243.6 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने 218.8 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में 33 निशानेबाजों ने भाग लिया, जिनमें से कड़े मुकाबले के बाद शीर्ष आठ खिलाड़ियों ने फ़ाइनल में जगह बनाई।

क्वालिफिकेशन राउंड में मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 598 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इनके अलावा सर्विसेज के चैन सिंह (594), नीरज कुमार (591), निशान बुढ़ा (589), महाराष्ट्र के स्वप्निल सुरेश कुसाले (588), उत्तर प्रदेश के अखिल श्योराण (587), मध्य प्रदेश के गोल्डी गुर्जर (587) और सर्विसेज के गंगा सिंह (587) फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा, जहां शीर्ष आठ निशानेबाज पदकों के लिए अपनी सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। 38वें राष्ट्रीय खेलों में हो रहे ये शानदार प्रदर्शन भारत के निशानेबाजों की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाते हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*