नौकरी-युवा जगत-स्वरोजगार

स्वरोजगार: हेयर सैलून प्रशिक्षण दे रहा एसबीआई

मीडिया लाइव, चमोली : जनपद चमोली में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया आरसेटी(ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान), गोपेश्वर युवाओं को 6 दिवसीय हेयर सैलून प्रशिक्षण दे रहा है। यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम बेरोजगार युवकों को हेयर से संबंधित पूर्व प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को हेयर सैलून संचालन, स्टाइलिंग, कटिंग, केयर और ट्रीटमेंट जैसी सभी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बुधवार को कार्यक्रम का निरीक्षण किया एवं इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रेरित किया। सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण समाप्त होनें के बाद प्रतिभागियों को बैंकों से ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों की दुकानों के लिए एक विशेष ब्रांड नाम दिया जाएगा, जिससे उनकी अलग पहचान बनेगी।

इस दौरान निदेशक एसबीआई आरसेटी मनोहर सिंह असवाल ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवकों को बैंकों से मिलने वाली ऋण सुविधाओं और आवश्यक प्रक्रियाओं एवं दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है ताकि प्रशिक्षण के उपरान्त सभी इच्छुक युवक अपना स्वरोजगार अपना सकें साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं हेतु निःशुल्क रहने, खाने और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।इस दौरान देवेन्द्र राणा, विजय सिंह एवं अन्य आरसेटी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*