उत्तराखण्ड न्यूज़

COVID 19- सम्मान समारोह से बचें कोरोना वारियर्स, नियमों का रखें खयाल

मीडिया लाइव, देहरादून: कोरोना वारियर्स को इस बात के लिए आगाह किया गया है कि वे इस बीच किसी भी तरह के सम्मान समारोह के आयोजन से बचें. जिला प्रशासन ने इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को खास तौर पर हिदायत दी है. ताकि किसी भी तरह से लॉक डाउन के तहत नियत सामाजिक दूरी या अन्य नियमो की अनदेखी से बचा जा सके. इस बारे में डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लाॅक डाउन की अवधि में भारत सरकार जो   एडवाईजरी जारी की है उसी के तहत  व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया जा रहा है.

मंगलवार देर रात से फिलहाल दो दिन के लिए टाल दिये गये हैं रैपिड टेस्ट :  डीएम ने बताया है कि रेपिड टेस्ट आई.सी.एम.आर के निर्देशानुसार दो दिन के लिए स्थगित किये गये हैं। पहले मंगल वार शाम से रैपिड टेस्ट की तैयारिया की जा चुकी थी. लेकिन भारत सरकार ने  इस सम्बन्ध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, इसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

जन-धन खातों से निकासी जारी है :-  जनधन खाताधारक जनपद में बैंकों से निर्बाध रूप से पैसा निकाल रहे हैं. अभी तक 2359 लाभार्थी अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी कर चुके हैं. आज मोबाइल एटीएम वैन आजाद कालोनी एवं लक्खीबाग में जनसुविधा के लिए उपलब्धके कराई गई।

आम जन को COVID-19 संक्रमण से बचाव को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण :-

कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव  को देखते हुए  उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी ने टिहरी नगर वेलफैयर सोसायटी में 68 व्यक्तियो को प्रशिक्षण प्रदान किया गया गया।

औद्योगिक संचालन के लिए बनाए गए पास

जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों  हेतु 8 औद्योगिक प्रतिष्ठानों, 1 ईंट भट्टा संचालक तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के कुल 205 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं। पास बनाने का काम जारी है. जरूरी सेवाओं में जिन औद्योगिक इकाइयों को संचालित करने की छूट दी गई है वे इसके लिए आवेदन कर सकती हैं.

बुधवार के कोरोना वारियर : जारी  लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों  के जरिये किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों  को देखते हुए आज सिविल सोसायटी से
कोरोना वारियर चुने गए डाॅ मैथ्यू सैम्युल,
लेहमन हास्पिटल, हरबर्टपुर देहरादून.

ये लाॅक डाउन अवधि में जिला प्रशासन को भोजन पैकेट, मास्क और खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाकर सहयोग  दे रहे हैं।

वहीं आज शासकीय विभाग से कोरोना वारियर रहीं तरूणा चमोला. ये बाल विकास परियोजना अधिकारी ,विकासनगर  देहरादून में तैनात हैं.

ये लाॅक डाउन अवधि में दिये गये दायित्वों का निर्वहन पूरी निस्था और  जिम्मेदारी के साथ कर रहीं हैं. इतना ही नहीं इन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक माह का वेतन सहायता के रूप में भी  दिया है।

दून से भेजे गए 38 नए सैम्पल, पहले भेजे गए 25 सैम्पल नेगेटिव : Community Surveillance के जरिये  आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 38 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 25 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें समस्त सैम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव प्राप्त हुई है।

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*