उत्तराखण्ड न्यूज़

आरटीओ ने स्कूल में किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया लाइव देहरादून : आरटीओ देहरादून कार्यालय ने आज एस आर एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, तुन्तोवाला, देहरादून में विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुहिता कुठारी, आर्ट टीचर रुक्सार अंसारी, सड़क सुरक्ष मित्र उमेश्वर सिंह रावत, प्रियंका धूलिया, शशि सती एवं सौरभ कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने निर्णायक एवं सहयोगी की भूमिका निभाई।

छात्रों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, प्रदूषण को रोकने हेतु पर्यावरण मित्रवत विकल्प अपनाने तथा स्वच्छ व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने का सशक्त संदेश दिया।

डॉ अनीता चमोला ,आरटीओ प्रवर्तन ,देहरादून ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाने और भविष्य के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*