उत्तराखण्ड न्यूज़

ताकि कोहरे के मौसम में न हों दुर्घटनाएं , आरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान

मीडिया लाइव, देहरादून : घने कोहरे के कारण हो रही वाहन दुर्घटनाओं और टूरिस्ट बसों में घटित हो रही अग्नि दुर्घटनाओं को देखते हुए आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने संभाग के सभी प्रवर्तन दलों, टास्क फोर्स सहित इंटरसेप्टर दलों को सड़क किनारे खड़े ट्रक, डम्पर, ट्रेलर, ट्रैक्टर ट्रॉली वाहनां की चैकिंग करने के निर्देश दिये। प्रवर्तन दलों को वाहनों में रिफ्लेक्टर, इंडीकेटर, हैडलाईट, बैक लाईट, फॉग लाईट की जांच करने के निर्देश भी दिये गये।

इसके अतिरिक्त यात्री बसों में अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों, अग्निशमन यन्त्र लगाये जाने आदि के सम्बन्ध में जांच करने के निर्देश दिये गये। संभागीय निरीक्षक(प्राविधिक) को भी वाहनों में आग से सुरक्षा हेतु वायरिंग, अग्निशमन यन्त्र आदि की जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। आरटीओ के निर्देशों पर प्रवर्तन दलों, टास्क फोर्स, इंटरसेप्टर दलों ने जनपद देहरादून और हरिद्वार में भार वाहन व यात्री वाहनों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत 421 वाहनों के चालान किये गये हैं जिसमें 78 ट्रक/डम्पर एवं 36 बसों के चालान किये गये हैं। आरटीओ डॉ0 अनीता चमोला द्वारा स्वयं भी वाहनें की चैकिंग की गयी तथा मानक के अनुसार न पाये जाने पर 3 बसों को चालान कर बन्द किया गया।

आरटीओ ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे वाहन को मार्ग पर किनारे सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें तथा रात्रि में वाहन की लाईटें, फॉग लाईट जलाकर रखें। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा यात्री बसों में भी अग्निसुरक्षा हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय किये जाने की अपील वाहन स्वामियों से की गयी है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*