उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

बाहरी राज्यों के वाहनों के अवैध संचालन पर RTO की कार्रवाई

मीडिया लाइव, देहरादून: बाहरी राज्यों की अवैध संचालित बसों सहित अन्य वाहनों की लगातार मिल रही शिकायतों पर में बीते सोमवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून संभाग डाॅ अनीता चमोला के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन) देहरादून पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में 3 टीमों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर रात्रि एवं सुबह अभियान चलाया।

इस अभियान में विशेश रूप से अनाधिकृत संचालित यात्री बसों की चैकिंग की गयी। अभियान के तहत 3 अनाधिकृत बसों को आशारोड़ी में बन्द किया गया। इसके साथ ही 2 अन्य बसों का चालान किया गया।
बस यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वाहन को पहले आईएसबीटी पर ले जाकर यात्रियों को उतरवाया गया तथा यात्रियों को अन्य बसों से परिवहन की सुविधा दी गयी। अभियान में इन यात्री बसों के अलावा 4 (कुल 7 ) वाहन निरूद्ध किये गये। इसके साथ ही 54 वाहनों के चालान किये गये।

साथ ही आईएसबीटी परिक्षेत्र में जाम व अनाधिकृत रूप से खड़ी वाहनों को भी लाउडस्पीकर के माध्यम से निर्देश देकर हटवाया गया। इसके अलावा सड़क पर ही यात्रियांे को उतारने-चढ़ाने पर परिवहन निगम की 02 बसों का भी चालान किया गया।

आईएसबीटी व उसके आस-पास स्थित होटल व ढाबा संचालको को भी वाहनों को निर्धारित या समुचित पार्किंग में खड़े करने के निर्देश दिये गये तथा यातायात को सुचारू रखने में सहयोग की अपील की गयी।
इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन) देहरादून के अतिरिक्त परिवहन कर अधिकारी एम.डी. पपनोई, श्वेता रौथाण व जितेन्द्र बिश्ट भी सम्मिलित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*