जन समस्याएं

सड़क और रेल परियोजनों ने बढ़ाई पानी की किल्लत!

मीडिया लाइव, देहरादून: प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में जनपद, टिहरी के नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में उत्पन्न हो रही समस्याओं के निराकरण हेतु जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि गर्मियों के मौसम में अक्सर पानी की किल्लत देखने को मिलती है। नरेन्द्रनगर क्षेत्र में ऑल वेदर रोड निर्माण तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन के निर्माण से नरेन्द्रनगर विधान सभा के कई गांवों में पानी की समस्या हो रही है।

मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र के पेयजल स्रोतों के साथ ही पाईपलाईनों की देखरेख समय-समय पर किया जाना सुनिश्चित करें।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे से पेयजल स्रोतों के मरम्मत हेतु फण्ड रिलीज करने के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को वॉटस्एप ग्रुप बनाकर सभी संबंधित अधिकारियों तथा ग्राम प्रतिनिधियों को ग्रुप में शामिल कर पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर बल दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में गर्मियों के दिनों में होने वाली पेयजल समस्या का निदान ससमय किया जाए ताकि पेयजल के कारण किसी भी प्रकार का जनअसंतोष उत्पन्न न होने पाए।बैठक में एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, एसडीएम कीर्तिनगर सौम्या, नरेन्द्रनगर क्षेत्र के पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारीगण तथा नरेन्द्रनगर विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*