उत्तराखण्ड न्यूज़

हेमकुण्ड रोपवे सहित प्रमुख परियोजनाओं के भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को पिटकुल, हेमकुण्ड रोपवे, बीआरओ, एनएचआईडीसीएल, यूएसडीए एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की महत्त्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि हस्तांतरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

हेमकुण्ड रोपवे परियोजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने अवगत कराया कि परियोजना का सम्पूर्ण लिडार (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) सर्वे पूर्ण हो चुका है। साथ ही गोविंदघाट से घांघरिया तक रोपवे का अलाइनमेंट भी तैयार कर लिया गया है तथा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सितंबर माह तक परियोजना का सम्पूर्ण फील्ड सर्वे हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि शीतकाल के दौरान प्रतिकूल मौसम एवं दुर्गम परिस्थितियां शुरू होने से पूर्व आवश्यक कार्य पूर्ण किए जा सकें और परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार का विलंब न हो।

पिटकुल से संबंधित भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने हाटसारी क्षेत्र में लंबित भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए टीएचडीसी एवं पिटकुल की संयुक्त बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं नंदप्रयाग से संबंधित प्रकरण में उपजिलाधिकारी को दस दिन के भीतर भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बीआरओ की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सिमली – ग्वालदम, जोशीमठ – मारवाड़ी, माणा पास, जोशीमठ – सुरईकोटा, कुरकुटी – गमशाली सहित अन्य परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण की समय – सीमा निर्धारित करते हुए मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि सामरिक एवं जनहित से जुड़ी सड़क एवं अन्य परियोजनाओं का कार्य समयबद्ध रूप से आगे बढ़ सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए भूमि संबंधी अभिलेखों, सीमांकन, स्वामित्व संबंधी औपचारिकताओं एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सभी संबंधित अधिकारीयों को नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, सम्बन्धित उपजिलाधिकारी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*