उत्तराखण्ड न्यूज़

पिथौरागढ़ में 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) की भर्ती रैली 3 अगस्त से

मीडिया लाइव, पौड़ी : 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं द्वारा पूर्व सैनिकों एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए 3 अगस्त से 8 अगस्त, 2026 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती रैली देवकठिया मैदान, पिथौरागढ़ में प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से आयोजित होगी।

कमान अधिकारी, 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण कुमाऊं ने बताया कि भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जबकि 4 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 5 से 8 अगस्त के बीच मेडिकल परीक्षण एवं साक्षात्कार कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भर्ती रैली के माध्यम से सिपाही (सामान्य ड्यूटी) सहित विभिन्न ट्रेडों के पदों पर भर्ती की जाएगी। सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के पद के लिए केवल उत्तराखंड के निवासी पात्र होंगे, जबकि अन्य ट्रेडों के लिए देशभर के भूतपूर्व सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिक ट्रेड्समैन आवेदन कर सकेंगे।

कमान अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों तथा अन्य दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न करायी जाएगी।

क्या होती है टीए पर्यावरण ?

इन्फैंट्री बटालियन (टीए) पर्यावरण, जिसे इकोलॉजिकल टास्क फोर्स (ETF) के रूप में भी जाना जाता है, प्रादेशिक सेना (Territorial Army) के तहत एक विशिष्ट इकाई है। यह बल पूर्व सैनिकों और राज्य वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों में वनीकरण, मृदा संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने का काम करता है

मूल इन्फैंट्री बटालियन (टीए) क्या काम करती है और उसके क्या उद्देश्य हैं ?

टेरिटोरियल आर्मी (टीए) का प्राथमिक उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा के दौरान नियमित सेना को स्थायी ड्यूटी से मुक्त करना और प्राकृतिक आपदाओं या आपात स्थितियों में आवश्यक सेवाओं का रखरखाव करना है। इसमें अधिकारी (Officers), जेसीओ (JCOs), और अन्य सैनिक (OR) शामिल होते हैं जिनके रैंक नियमित भारतीय सेना के समान ही होते हैं। टीए इकाइयों में विभिन्न रेजिमेंटों से जुड़ी इन्फैंट्री बटालियनें, इकोलॉजिकल (पारिस्थितिकी) बटालियनें, और इंजीनियर रेजिमेंट शामिल हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*