उत्तराखण्ड न्यूज़

ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करें: पुनीत कुमार

मीडिया लाइव, चमोली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी 11 अक्टूबर को जनजातीय क्षेत्र गमशाली के दुंफूधार में एक बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पुनीत कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार ने बताया कि यह शिविर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में संपन्न होगा। इस अवसर पर विधिक जानकारी के साथ-साथ विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के निवासियों को विधिक जागरूकता के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। सचिव ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की उपयोगी जानकारी के साथ स्टॉल लगाएं तथा ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान करें।

सचिव पुनीत कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता शिविर में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और विधिक जानकारी के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला प्रोग्राम अधिकारी हिमांशु बुडोला, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पाण्डेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी तन्मय पंत, जिला उद्यान अधिकारी नितेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*