सरकार/योजनाएं

सूर्यघर योजना से जनता को करें लाभान्वित


मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी ने क्लेक्ट्रेट वीसी कक्ष में उरेड़ा विभाग के अन्तर्गत कुसुम योजना व पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग को अधिक संख्या में लोगों को इस योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन किया उन्हें वेंडर सिलेक्शन करते हुए सोलर प्लांट लगाने को कहा

भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरेलू उपयोग हेतु 01 से 10 किलोवाट तक सोलर सयंत्र लगाए जा रहे हैं लाभार्थी को विद्युत बिल में क्षमतानुसार बचत हो सकेगी। वहीं अतिरिक्त उत्पादित बिजली से अच्छी आय भी प्राप्त होगी। घरेलू उपयोग हेतु 03 किलोवाट तक कुल 136800 रुपये का अनुदान देय है। 01 किलोवाट पर केन्द्र सरकार 33 हजार व राज्य सरकार 17 हजार, 02 किलोवाट पर केन्द्र सरकार 66 हजार व राज्य सरकार 34 हजार अनुदान देगी। योजना में आवेदन या अधिक जानकारी के लिए उरेडा विभाग व यूपीसीएल से सम्पर्क कर सकते हैं। या पोर्टल पर https://pmsuryaghar.gov.in विजिट कर सकते है। होम स्टे संचालक भी पीएम सूर्य घर योजना का लाभ ले सकते हैं।

पीएम कुसुम योजना यानी प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना का उद्देश्य भारत में किसानों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है जिसके तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के आर्थिक सहायता दी जाती है। व्यक्तिगत किसानों को मौजूदा डीजल कृषि पंपों/सिंचाई प्रणालियों के प्रतिस्थापन के लिए 7.5 एचपी तक की क्षमता के स्टैंडअलोन सौर कृषि पंप स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा 80 प्रतिशत सहायता दी जाएगी, जहां ग्रिड आपूर्ति उपलब्ध नहीं है। 7.5 एचपी से अधिक क्षमता के पंप भी लगाए जा सकते हैं, हालांकि, वित्तीय सहायता 7.5 एचपी क्षमता तक ही सीमित होगी। जहां गर्मियों में पानी की समस्या रहती इस योजना से आच्छादित लाभान्वित किया जा सकता है।

परियोजना अधिकारी उरेडा सौरभ कुमार ने बताया कि 51 लोगों ने पीएम सूर्य घर के आवेदन किया था जिसमें से 3 लोगों ने सोलर प्लांट लगा लिया है उन्होंने बाकी आवेदकों से भी वैंडर सेलेक्शन करते हुए सौलर प्लांट लगाने को कहा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार, परियोजना अधिकारी उरेडा सौरभ कुमार, उपखण्ड अधिकारी आशीष चौधरी, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई धीरज सैनी आदि उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*