उत्तराखण्ड न्यूज़

शहीदों के नाम पुर हुए सार्वजानिक स्थानों के नाम

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद के विभिन्न सरकारी संस्थानों, स्कूलों और सड़कों का नामकरण अमर शहीदों के नाम पर किए जाने को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि शहीदों के नाम पर नामकरण जनपदवासियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित स्कूलों, सड़कों और सरकारी संस्थानों का नामकरण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी ने गोपेश्वर–मंडल मोटर मार्ग को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मेहरबान सिंह रावत के नाम पर तथा राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री आलम सिंह फरस्वाण के नाम पर किए जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने संबंधित एसडीएम को स्थानीय जनभावनाओं के अनुरूप नामकरण से संबंधित विषयों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने विकासखंड देवाल के अंतर्गत ल्वाणी–सुया मोटर मार्ग को स्व. खीम सिंह के नाम पर तथा कर्णप्रयाग के नैनीसैण–कालूसैण–आमसौड़ मार्ग को स्व. तुलाराम थपलियाल के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव की समीक्षा की। इस दौरान कार्यदायी संस्था के सक्षम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने अलग से बैठक बुलाकर निर्णय लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री विनोद कनवासी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद नेगी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी कलाम सिंह, एई पीडब्ल्यूडी उमेश धारिया सहित सभी उपजिलाधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारी व कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*