उत्तराखण्ड न्यूज़

हर सोमवार होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस

मीडिया लाइव, चमोली :जनपदवासियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक जिला कार्यालय सभागार, गोपेश्वर में आयोजित होगा।

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी कार्यक्रम में जिला सभागार में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि तहसील एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी स्वयं आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे तथा उनके निस्तारण की समीक्षा करेंगे। साथ ही सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज शिकायतों एवं माननीय मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभागों से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करें तथा जनहित से जुड़े मामलों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहें, ताकि अधिकतम मामलों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं समस्या समाधान का एक सशक्त मंच साबित होगा। इससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस पहल का लाभ उठा सकें।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*