जन समस्याएं

आपदा ग्रस्त गांवों के पुनर्वास के लिए प्रस्ताव शीघ्र तैयार करें :

मीडिया लाइव, चमोली: प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गांवों के पुनर्वास और विस्थापन की प्रक्रिया को गति देने के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक आयोजित की गई।बैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, विभागीय परिसंपत्तियों को हुई क्षति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों के विस्थापन हेतु उपयुक्त भूमि का भूगर्भिक सर्वेक्षण कराकर विस्थापन एवं पुनर्वास के प्रस्ताव शीघ्र तैयार किये जाएं। उन्होंने कहा किया कि विस्थापन के लिए उपयुक्त भूमि का चयन भूगर्भिक सर्वेक्षण के आधार पर प्राथमिकता से किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और व्यवस्थित पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रय और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

साथ ही जिलाधिकारी ने विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति को लेकर सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी परिसंपत्तियों की हानि का विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को प्रेषित करें, ताकि पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, उप जिलाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*