अन्य

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का सर्वे होगा…

मीडिया लाइव, पौड़ी : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल में बुधवार को समस्त खण्ड विकास अधिकारियों की सहवर्गीय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को भारत सरकार द्वारा आवास प्लस 2024 सर्वे का कार्य आरम्भ किया गया है।

सर्वे कार्य हेतु जनपद के 15 विकास खण्डों में प्रत्येक सर्वेकर्ता को एक ग्राम पंचायत आवंटित की गयी है, नियुक्त सर्वेकर्ता के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मापदण्डों के अनुसार पात्र परिवारों का ऑनलाइन सर्वे कार्य किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि वह परिवार जो आवास विहीन है अथवा जिनके पास अपना रहने के लिए पक्का आवास नहीं है ऐसे परिवार आवास की मांग हेतु संबंधित विकास खण्डों में आवेदन कर सकते हैं, आवास की पात्रता के लिए संबंधित खण्ड विकास अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। योजना के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति स्वयं को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मापदंडों के अनुसार पात्र समझता है तो वह आवास प्लस ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराए गए विकल्प सेल्फ सर्वे का उपयोग करके अपना सर्वे स्वयं पंजीकृत कर सकता है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*