उत्तराखण्ड न्यूज़

पौड़ी और अल्मोड़ा में जुटी भीड़ से गाँधी-गोदियाल गदगद हुए लिखी पोस्ट

मीडिया लाइव, देहरादून : उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा ! अल्मोड़ा की वादियों से लेकर पौड़ी की वीरभूमि तक, हजारों लोगों का उमड़ा जनसैलाब इस बात का साक्षी है कि उत्तराखंड बदलाव चाहता है। परिस्थितियां ऐसी बनीं कि हमारे नेता श्री Rahul Gandhi जी आप सबके बीच नहीं पहुंच सके, लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि उनका मन कल पूरे दिन उत्तराखंड की जनता के बीच ही था।

अल्मोड़ा की मातृशक्ति, युवाओं, किसानों, कार्यकर्ताओं और दूर-दराज़ के गांवों से पहुंचे साथियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपके उत्साह ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवर्तन की यह पुकार अब पहाड़ों की चोटियों से निकलकर जन-जन तक पहुंच चुकी है। पौड़ी में एकत्रित हुए हमारे पूर्व सैनिक भाइयों को मैं विशेष प्रणाम करता हूं। उत्तराखंड की यह भूमि केवल देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है। देश की सीमाओं पर तिरंगे की रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्मान और उनके मुद्दों का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपका विश्वास और आपका जज्बा हम सभी को नई ऊर्जा देता है।

राहुल गांधी जी ने भी आपके जज्बे और समर्पण को विशेष रूप से सराहा है। अंकिता भंडारी की न्याय की पुकार आज भी उत्तराखंड के हर संवेदनशील व्यक्ति के मन को विचलित करती है। यह एक बेटी के साथ साथ उत्तराखंड के सम्मान और न्याय की लड़ाई भी है। हम इस संघर्ष में पहले दिन से आपके साथ खड़े थे, आज भी खड़े हैं और न्याय मिलने तक खड़े रहेंगे। कल भले ही मंच से संवाद नहीं हो पाया, लेकिन जनता का संदेश पूरे प्रदेश में गूंज गया। “परिवर्तन शंखनाद” उत्तराखंड की जनता की आकांक्षाओं, संघर्षों और बेहतर भविष्य के संकल्प का उद्घोष है।
मैं उन सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, मातृशक्ति, युवाओं और प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस अभियान को अपना अभियान बनाया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी, स्वयंसेवक, मीडिया कर्मी और उत्तराखंड की जागरूक जनता का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं।
आपका यह स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*