उत्तराखण्ड न्यूज़

यात्रा संचालन: CSR फंड से मिली पुलिस को मिली बाईकें

मीडिया लाइव, चमोली: चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने संयुक्त रूप से 6 बाइकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर एक्सिस बैंक ने अपने सीएसआर फंड के माध्यम से जिला प्रशासन को 6 मोटर साइकिल उपलब्ध करायी हैं।

आगामी चार मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट एवं 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं जिसमें देश विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिसके कारण यातायात व्यवस्था में कई बार व्यवधान उत्पन्न होता है। जिस कारण पुलिसबल को काफी मशक्क्त करनी पड़ती है।

पुलिस बल को जनपद के बार्डर से धाम तक यातायात के सफल संचालन हेतु विभिन्न चैक पोस्टों/डेंजर जोन/स्लाडिंग जोन पर तैनात किया गया है। फिर भी एक थाने से दूसरे थाने के मध्य अधिक दूरी होने के कारण पुलिस बल को मौके पर पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इन बाइकों की मदद से पुलिस द्वारा घटना स्थल पर जल्दी पहुंचा जा सकेगा।

इस दौरान एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड गजेन्द्र सिंह, रिलेशन मैनेजर गौरव शर्मा, हिमांशु दरियाल,रणधीर तोमर, रंजीत सिंघला आदि मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*