उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

पीएम मोदी के आह्वान पर चार गांव आरोग्य सेतु से पूरी तरह लैस

मीडियालाईव : उत्‍तरकाशी जिले में स्वैछिक संगठनों की साझा कोशिशें कोरोना संकट से लड़ने में मददगार साबित हो रही हैं। आपदा प्रबंधन जन मंच की ऐसी ही एक कोशिश के चलते जिले के चार गांव पूरी तरह आरोग्‍य सेतु ऐप से लैस हो गए हैं। दावा है कि राज्‍य में यह पहला उदाहरण है जब गांव का हर स्‍मार्टफोन युक्‍त परिवार आरोग्‍य सेतु ऐप का उपयोग कर रहा है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री के आह्वान को स्‍वीकार करते हुए ग्रामीण इसमें काफी रूचि ले रहे हैं।

ग्राम पंचायत जिनेथ ,बान्दू , साड्ग एवं नैपड़ ऐसी पंचायत बनी जहा सौ प्रतिशत स्मार्ट फोन धारकों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल किया गया है। हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी ऐग्रो संस्‍थान के सचिव द्वारिका सेमवाल के मुताबिक वर्तमान में नैपड़ ग्राम पंचायत मे 42 परिवार हैं जिनमे से 20 परिवारो के स्मार्ट फ़ोन को आरोग्य सेतू एप युक्त बना दिया है।

साड्ग ग्राम पंचायत मे 27 परिवारों के 32 स्मार्ट फ़ोन को आरोग्य सेतू एप युक्त गावँ बन गया है। जीनेथ ग्राम पंचायत मे 70 परिवार है उनमे से 58 परिवार के स्मार्ट फ़ोन है उनको आरोग्य एप युक्त कर दिया है। जबकि बांदू  ग्राम पंचायत मे 27 परिवारो मे से 24 के फ़ोन आरोग्य सेतू एप युक्त बने है।

उन्‍होंने बताया कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आरोग्य सेतु ऐप को सरकार ने सबसे अहम हथियार बताया है। आरोग्य सेतु एप एक कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ऐप है। कोरोना वायरस के संक्रमण को ट्रेस करने के लिए केवल भारत ही नहीं, बल्कि कई देश इस तरह के ऐप की मदद ले रहे है।

ऊत्तरकाशी आपदा प्रबंधन जन मंच के साथी संगठनों रिलायंस फाउंडेशन, हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान जाडी, रेणुका समिति, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, कर्तव्य फाउंडेशन आदि अन्‍य गांवों में भी इस तरह की कोशिशों में जुटे हैं। ये पूरे राज्य मे पहले गावँ है  जहा शत प्रतिशत  मोबाईल मे आरोग्य सेतू एप स्टाल किये गये है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*