उत्तराखण्ड न्यूज़

दावा : 1241में से 1134 के योजनाएं पूरी

मीडिया लाइव, चमोली: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी डिवीजनों को हर घर जल सर्टिफिकेशन में प्रत्येक सप्ताह 10-10 लक्ष्य निर्धारित करने व जल निगम कर्णप्रयाग व जल संस्थान कर्णप्रयाग को हर घर जल में तेजी लाने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने जल गुणवत्ता की टेस्टिंग बढाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम गोपेश्वर की वन भूमि हस्तारण के कारण लंबित पेयजल योजनाओं को लेकर वन विभाग के साथ मिलकर निस्तारण की कार्यवाही करने और पी- 2 स्कीम एटीआर में डेली बेसिस पर मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।

जल संस्थान के अधीक्षण अभियन्ता सुशील सैनी ने बताया कि जनपद में स्वीकृत 1241 योजनाओं के सापेक्ष 1134 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। पी- 2 स्कीम में 571 स्कीम के सापेक्ष जून प्रथम सप्ताह तक 450 डीपीआर पूर्ण की जा चुकी हैं। वहीं हर घर जल में 1113 गांवों के सापेक्ष 650 गांव सर्टिफाइड हो चुके हैं। अब तक 563 गांवों की जल गुणवत्ता की टेस्टिंग की जा चुकी है।

इस दौरान परियोजना निदेशक आनन्द सिंह अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*