उत्तराखण्ड न्यूज़

गुलाबी ठंड ने दस्तक, बढ़ी पर्यटकों की आमद …

मीडिया लाइव, देहरादून : उत्तराखंड में बरसात के बाद इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पर्यटक जमकर मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। राज्य के विभिन्न इलाकों में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है और पर्यटक नौकायन के साथ गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव के चलते सुबह-शाम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, जिससे बीमारियों से बचा जा सके। राज्य नैनीताल, मसूरी, धनोल्टी आदि इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। 

गौर हो कि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पर्वतीय अंचलों में सुबह शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है. प्रदेश में बारिश नहीं होने से दोपहर के समय चटक धूप खिल रही है और सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मौसम में बदलाव से पहाड़ों में ठिठुरन बढ़ने लगी है और मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिर रहा है।

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। वहीं इन दिनों मौसम में आ रहे बदलाव में बच्चे और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मौसम में आए बदलाव से वायरल फीवर व अन्य स्वास्थ्य परेशानियों का खतरा बना रहता है. वहीं बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान मुख्यतः साफ रहेगा.अधिकतम व न्यूनतम तापमान 32°C एवं 17°C के लगभग रहने की संभावना है । तापमान में परिवर्तन की संभावना है, जिस कारण लोगों को सुबह और शाम के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*