उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएं

पौड़ी न्यूज़ : जलजीवन मिशन सवालों के घेरे में, आंदोलन करेंगे अयाल गाँव के ग्रामीण

मीडिया लाइव, पौड़ी : मोदी सरकार की बेहद अहम मानी जा रही जलजीवन मिशन के तहत संचालित की जा रही हर घर नल हर घर नल योजना सवालों के घरे में आ गयी है। पौड़ी जिले में घर जल योजना को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारी इस योजना को मानकों के आधार पर धरातल पर उतारने में असफल साबित हो रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में मानकों के अनुरूप काम नहीं किया गया है, जिससे पेयजल लाइन के पाइप खुले छोड़ दिए गए हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है और जलजीवन मिशन की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

पौड़ी जिले के अयाल गांव के वासिंदों की तरफ से इस मामले में जांच की मांग की जा रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके और योजना को सही तरीके से लागू किया जा सके। जलजीवन मिशन का उद्देश्य हर घर में पीने का पानी पहुंचाना है, लेकिन पौड़ी जिले में इसके क्रियान्वयन में बड़ी खामियां सामने आ रही हैं।

अधिकारी इस योजना को खुले आम पलीता लगाते हुए नजर आ रहे है। ग्रामीणों शासन-प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों को शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं होने पर अब ग्रामीण आंदोलन करने की बात कर रहे हैं। अयाल गांव में ग्रामीणों को इस योजना से पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलकर योजना में सही ढंग से काम नहीं किया। योजना के पाइप सही ढंग से नहीं दबाने के चलते पाइप रास्तों में खुले में रखे गए है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में साल 2021 में जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू किए गए, लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारें में कई बार शिकायत की गयी। लेकिन बावजूद इसके विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई। इसके बाद खाना पूर्ती करते हुए विभागीय अफसरों ने कार्यो का निरीक्षण तो किया और संबंधित ठेकेदार को जल्द ही कार्य पूरा करने के निर्देश दिए लेकिन इसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। प्रभावित ग्रामीण नवीन बिष्ट के एस रावत कहते हैं कि जिस तरह के हालत हैं उसमें उनके सामने धरना प्रदर्शन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। पाइप लाइने खुली छोड़ दी गयी हैं। वे कहते हैं कि अफसर ठेकेदार का फेबर करते हैं। अब हम डीएम दफ्तर में धरना देंगे बाकी हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा है।
जबकि इस शिकायत पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि जल्द वे अफसरों के साथ गांव में जा कर स्थिति का जायजा लेंगे और ग्रामीणों कि शिकायत का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

वही, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी का कहना है कि अयाल गांव में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यो में लापरवाही बरतने व ग्रामीणों को योजना से पेयजल नहीं मिलने की शिकायत मिली है। जल्द ही विभागीय अफसरों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्या हल करने का प्रयास किया जाएगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*