उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

फुटबॉल जैसे खेलों के लिए पौड़ी आदर्श स्थल: डीएम

मीडिया लाइव, पौड़ी : पौड़ी में चहल पहल बढ़ाने और पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही संस्कृति और खेलों को स्थानीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के मकसद नगर पालिका पौड़ी की तरफ से सकारात्मक पहल पर एक नई शुरुआत की गई है। इस मकसद को साकार करते हुए यहां जय कंडोलिया महोत्सव 2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी के तहत आज रविवार को कंडोलिया मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत डीएम डॉ. आशीष चौहान की उपस्थिति में हुआ। राजस्थान पुलिस फुटबॉल टीम और नाइजीरिया की अरीवा फुटबॉल टीम के बीच खेले जाने वाले उद्घाटन मैच का शुभारंभ डीएम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर किया। इस प्रतियोगिता में पौड़ी की एक टीम सहित कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को हार जीत की कसौटी पर नहीं बल्कि खेल भावना से खेले जाने की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में मैदानी इलाकों की तुलना में पौड़ी जैसे ठंडे व शुद्ध पर्यावरण वाले क्षेत्र फुटबॉल जैसे खेलों के लिए आदर्श स्थल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना मिलती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिला सकती है। खेल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्रभावशाली माध्यम है।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पौड़ी के सुंदर पर्यटक स्थलों की सैर करने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह रावत, कमेंटेटर इनायत हुसैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*