उत्तराखण्ड न्यूज़

पौड़ी :निर्यात समिति की बैठक, निर्यात नीति व योजनाओं की विस्तृत जानकारी

मीडिया लाइव, पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार जिला उद्योग केन्द्र, कोटद्वार के सभागार में जिला स्तरीय निर्यात समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सोमनाथ गर्ग ने की।

बैठक में उद्योग निदेशालय से डॉ. दीपक मुरारी, संयुक्त निदेशक ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड निर्यात नीति-2021 एवं उत्तराखण्ड स्टार्टअप नीति-2023 पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही भारत सरकार के विभिन्न विभागों ने भी वर्चुअल रूप से सहभागिता की।
भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फियो) नई दिल्ली की उप निदेशक मनीषा झा ने फियो की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में संतोष नौटियाल, उप निदेशक, आयुष निर्यात संवर्धन परिषद्, नई दिल्ली ने आयुष उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर जानकारी दी। साथ ही अमित मोहन, सहायक निदेशक, एमएसएमई मंत्रालय, हल्द्वानी ने केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

बैठक में स्थानीय स्तर पर उद्यमियों ने भी अपने सुझाव दिए। सिडकुल निर्माता संघ, ग्रोथ सेंटर सिगड्डी के सचिव विवेक चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए जनपद के उद्यमियों को निर्यात की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अंत में, महाप्रबंधक ने सभी प्रतिभागी इकाइयों, निर्यातकों एवं निर्यात में रुचि रखने वाले उद्यमियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें निर्यात के क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*