उत्तराखण्ड न्यूज़

मतगणना के दौरान धैर्यपूर्वक सामने वाले को भी संतुष्ट करें

मीडिया लाइव, पौड़ी : लोक सभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने को आज प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम हॉल) एवं जिला पंचायत सभागार, पौड़ी गढ़वाल में एआरओ, प्री कांउटिंग सुपरवाईजर, मतगणना सुपरवाईजर एवं माइक्रो आब्जर्बर को ईटीपीबीएस (इलैक्ट्रोनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) मतपत्रों की गणना संबंधी द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया है।
उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल ने प्रेक्षागृह(ऑडिटोरियम हॉल) में मतगणना कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से सम्पन्न करें। उन्होंने कार्मिकों को मतगणना के दौरान धैर्यपूर्वक सामने वाले को भी संतुष्ट करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ कार्यों को सम्पादित करने के निर्देश दिये। बताया कि सर्विस वोटरों की संख्या के हिसाब से देश में पौड़ी का दूसरा स्थान है और अभी तक जनपद को लगभग 26 हजार मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। कहा कि प्रथम चरण प्री कांउटिंग के लिए 120 टेबिल लगाई गई है तथा द्वितीय चरण में मतगणना हेतु 88 टेबिल लगाई जा रही है। प्रथम चरण में स्केनिंग का काम सुबह 8 बजे से शुरू हो जायेगा तथा प्री कांउटिंग का कार्य सम्पादित होने के पश्चात पोस्टल बैलेट कांउटिंग कार्य शुरू हो जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने एवं अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करने हेतु सभी कार्मिकों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किये।
इससे पूर्व एआरओ ईटीपीबीएस,पीबी-डीपीआरओ एम एम खान ने मतगणना एआरओ, मतगणना सहायकों को आरपी एक्ट 1951 की विभिन्न धाराओं एवं नियमावली 1961 के अर्न्तगत विभिन्न नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि ईटीपीबीएस मतपत्रों की प्री स्किनिंग के दौरान मतपत्रों के वैलिड-इनवैलिड के संबंध में अन्तिम निर्णय एआरओ का होगा। बताया कि ईटीपीबीएस प्री स्किनिंग के लिए 120 टेबिल लगी है, प्रत्येक 10 पर एक एआरओ होगा। सहायक नोडल अधिकारी ईटीपीबीएस डॉ. अशोक ने कहा कि मतगणना सुपरवाईजर के अलावा कोई भी कार्मिक मतगणना स्थल पर अपने मोबाइल नहीं लेकर जा सकता, कार्मिक अपने मोबाइल बाहर ही कांउटर पर जमा कर देंगे। सभी सुपरवाईजर अपने-अपने मोबाइल चार्ज करके लायें, क्योंकि वहां पर चार्ज करने की सुविधा नहीं होगी। बताया कि मतगणना के लिए मतगणना सुपरवाईजर एवं मतगणना सहायक का रेण्डोमाइजेशन किया जाना है। नोडल अधिकारी कार्ययोजना ईटीपीबीएस के.डी. नारायण ने प्रजेंटेंशन के माध्यम से पोस्टल बैलेट के वैलिड-इनवैलिड के संबंध में जानकारी दी गई। एआरओ मो. मुस्तफा खान द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया। वहीं ईडीएम प्रकाश चौहान द्वारा जिला पंचायत सभागार पौड़ी में मतगणना सुपरवाईजर को सहायक उपकरणों स्कैनर आदि के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्याशाला में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस. राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, नोडल अधिकारी ईटीपीबीएस एस.के. बर्त्वाल, सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण पंकज जैन सहित मतगणना कार्मिक उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*