उत्तराखण्ड न्यूज़

विकास प्राधिकरणों में दिखने लगा है कमिश्नर के निर्देशों का असर

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा : जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अस्तित्व में आने से नक्शा पास करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान व जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु प्राधिकरण दिवस का आयोजन आज कलैक्ट्रेट सभागार में किया गया। अपर जिलाधिकारी-सचिव विकास प्राधिकरण बी.एल. फिरमाल की अध्यक्षता में हुए प्राधिकरण दिवस में 65 लम्बित प्रकरणों पर चर्चा की गयी। इस दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें निर्देशित किया गया कि जिन विभागों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गये है अथवा किन्ही कारणवश लम्बित है उन्हें तत्काल अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दें।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, राजस्व, भू-वैज्ञानिक व प्राधिकरण के अनेक अधिकारियों द्वारा लम्बित प्रकरणों की जाॅच की गयी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जल्दी ही लम्बित प्रकरणों को निस्तारित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आयुक्त कुमाऊ मण्डल-अध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राधिकरण में आ रही परेशानियों व नक्शा पास कराने हेतु जो समस्यायें आ रही है उनका निराकरण करने हेतु प्राधिकरण दिवस आयोजित किया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं टाऊन प्लानर एम.के. श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित लोगो की शंकाओं व समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का उददेश्य सुनियोजित ढंग से विकास करना है। उन्होंने उपस्थित लोगो से कहा कि कोई भी निर्माण कार्य बिना प्राधिकरण की अनुमति के न किया जाय। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जल्दी ही प्राधिकरण की वेबसाइट बनायी जा रही है जिससे लोगो को अनुमति लेने के आनलाईन सुविधा मिल जायेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सेवा के अधिकार के अन्तर्गत भी प्राधिकरण के कार्यों को लाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि निश्चित अवधि में लम्बित मामलो का निस्तारण किया जा सके। इस अवसर पर उपस्थित अनेक लोगो ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्राधिकरण दिवस के अवसर पर भू-वैज्ञानिक लेखराज सिंह, तहसीलदार सदर संजय कुमार, सहायक अभियन्ता जे.सी. पाण्डे, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुन्दर प्रसाद के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*