जन समस्याएं

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन

मीडिया लाइव, देहरादून : केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी व विकासपरक योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए देहरादून जिले में 15 जून से 20 जून, 2026 तक विशेष प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविर लगाए जा रहे हैं। इन आयोजनों से आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि 17 जून को जिला पंचायत देहरादून, 18 जून को कालसी एवं डोईवाला, 19 जून को सहसपुर एवं विकासनगर तथा 20 जून को चकराता एवं रायपुर में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

इसके साथ ही विभिन्न स्थलों पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की उपलब्धियों और सफलताओं को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी सरल, सुलभ एवं प्रभावी तरीके से प्राप्त हो सके।

कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अनेक जन-जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रदर्शनी स्थलों पर ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता, वॉक्स-पॉप वीडियो रिकॉर्डिंग, योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करने तथा विभिन्न योजनाओं के लिए मौके पर ही पंजीकरण जैसी गतिविधियां समानांतर रूप से संचालित की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इन प्रदर्शनी एवं पंजीकरण शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लें, सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार उनका अधिकतम लाभ उठाएं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*