उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

एम्स: महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोपी नर्सिंग अफसर गिरफ्तार

मीडिया लाइव, ऋषिकेश : सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक ने पुरुष नर्सिंग अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। एम्स प्रशासन ने आरोपित नर्सिंग अधिकारी को निलंबित कर दिया है। वहीं जब आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंगलवार को एम्स के चिकित्सकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक ने पुरुष नर्सिंग अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। सोमवार रात इस मामले में महिला चिकित्सक ने एम्स पुलिस चौकी पर तहरीर दी।

इसके आधार पर पुलिस ने नर्सिंग अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जब आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंगलवार को एम्स के चिकित्सकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। देर शाम पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एम्स प्रशासन ने आरोपित नर्सिंग अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

एम्स सर्जरी विभाग के आपरेशन थिएटर में यह घटना सोमवार शाम सात बजे की बताई जा रही है। महिला चिकित्सक का आरोप है कि नर्सिंग अधिकारी सतीश कुमार ने आपरेशन के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने सतीश कुमार को ड्यूटी संबंधी कार्य के लिए कहा तो वह उनके ऊपर चिल्लाया। उसके बाद उसने अनुचित तरीके से स्पर्श करने का प्रयास किया।

महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया कि उसके बाद सतीश ने उन्हें वाट्सएप पर अनुचित संदेश भी भेजे और फांसी की फोटो भेजकर उनका मानसिक उत्पीड़न भी किया। महिला चिकित्सक ने सोमवार रात एम्स की आंतरिक चिकित्सा प्रकोष्ठ व एम्स पुलिस चौकी में इस संबंध में शिकायत की।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*