शिक्षा-खेलसियासत

चौबट्टाखाल वि.क्षेत्र में एक भी मिनी स्टेडियम नहीं, कैसे निखरेंगी खेल प्रतिभाएं:केशर सिंह नेगी: MEDIA LIVE

मीडिया लाइव, संगालकोटी : उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए यहां खेल सुविधाएं मयस्सर नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना बेईमानी सा लगता है। इस दिशा में अभी तक गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। ऐसा ही कुछ कहना और मानना है पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर  सिंह नेगी का।

दरअसल पंचायतों की राजनीति से पौड़ी ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रहे केशर सिंह नेगी उर्फ किशोरी भाई खेल के मैदान के बाद चौबट्टाखाल क्षेत्र से राज्य विधानसभा की राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। नेगी लगातार क्षेत्र भ्रमण में व्यस्त हैं, इसके अलावा वे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खेल भावनाओं को समझने  वाला खिलाड़ी ही खेेल और खिलाड़ियों की जरूरतों और समस्याओं को बखूबी समझ सकता है।

सांग्लाकोटी यूथ क्लब
क्षेत्रीय लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्य अतिथि नेगी।

गुरुवार को संगलाकोटि में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए नेगी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करने पर मुझे कहीं भी मिनी खेल स्टेडियम देखने को नहीं मिले, मैं लगातार खेलों के आयोजन में शामिल हो रहा हूं। खेल प्रतिभा ही लगातार उनसे खेल और खिलाड़ियों की समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। नेगी ने कहा कि पहाड़ के गाँवों के बच्चे व युवा वर्ग बहुत प्रतिभाशाली हैं, खेलों के प्रति उनका रूझान व काबिलियत से हम सब वाफिक हैं। दुःख इस बात का है कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं व संसाधनों की कमी के कारण प्रदेश व देश में स्थान नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मैं भी फुटबॉल का खिलाड़ी रहा हूं और मेरा सौभाग्य रहा कि एक सैनिक होने के नाते भारतीय सेना की तरफ से फुटबॉल के अनेकों टूर्नामेंट मे प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला इसलिए एक खिलाड़ी के रूप में मैं आज के युवाओं की मनोस्थिति को ज्यादा अच्छी तरह समझ सकता हूं। मेरा मानना है कि सरकार व जनप्रतिनिधियों को इस विषय पर ठोस नीति का निर्माण करना चाहिए और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए चौबट्टाखाल विधानसभा विभिन्न हिस्सों में मिनी स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाना चाहिए ताकि हमारे नौजवान भी खेलों में देश व प्रदेश में आपने गांव क्षेत्र और जिले का नाम रौशन कर सकें।

क्रिकेट टूर्नामेंट
खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमी दर्शकों के साथ केसर नेगी।

दरअसल इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन संगलाकोटी यूथ क्लब ने किया। आयोजक भारत सिंह नेगी, आशीष रावत, विकास रावत ने बतौर मुख्य अतिथि फाइनल मुकाबले में नेगी को आमंत्रित किया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड के साथ नकद पारितोषिक दिया, फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा खेल प्रेेमी मौजूद रहे।  ग्राम प्रधान संगलाकोटी पार्वती देवी, महिला मंगल दल संगलाकोटि संतोषी देवी, भागेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत संगलाकोटि अनिल नेगी, तेजपाल सिंह, लक्की कंडारी, अमबेश पंत, रूबी,विमल कोहली आदि ने खेल और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*