उत्तराखण्ड न्यूज़

उच्च हिमालयी साहसिक पर्यटन को बढ़ावा: नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन

मीडिया लाइव, देहरादून : उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग एवं भारतीय सेना के संयुक्त सहयोग से आगामी 31 मई एवं 1 जून 2026 को सीमांत नीति घाटी में “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उच्च हिमालयी साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा सीमांत क्षेत्रों की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

भारत-तिब्बत सीमा के निकट स्थित नीति घाटी अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, उच्च हिमालयी भू-भाग एवं समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जानी जाती है। “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” के माध्यम से देशभर से आने वाले प्रतिभागियों को इस क्षेत्र की प्राकृतिक भव्यता, रोमांचकारी ट्रैक एवं स्थानीय संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साहस, धैर्य, सहनशीलता एवं अन्वेषण की भावना का उत्सव है। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में सतत पर्यटन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना भी है। आयोजन के दौरान स्थानीय होमस्टे, पारंपरिक उत्पाद एवं पर्यटन आधारित गतिविधियों को नई पहचान मिलने की संभावना है।प्रतिभागियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए आवास, चिकित्सा, संचार, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

भारतीय सेना, आईटीबीपी और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया जा रहा है । साथ ही जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन का अनुभव मिल सके।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*