उत्तराखण्ड न्यूज़पर्यटन सैर सपाटाशिक्षा-खेल

एनआईएम में साल का पहला पर्वतारोहण सत्र शुरू

मीडिया लाइव : नेहरू पर्वतारोहण संस्‍थान में वर्ष 2019 का पहला पर्वतारोहण सत्र शुरू हो गया है। बेसिक और सर्च एंड रेस्‍क्‍यू कोर्स के जरिए इस सत्र की शुरूआत की गई है। बेसिक कोर्स के लिए देश और दुनिया के 85 महिला पुरुष  पर्वतारोही शामिल हैं। जबकि सर्च एंड रेस्‍क्‍यू कोर्स में देश भर के 65 पर्वतारोही हिस्‍सा ले रहे हैं।

गौरतलब है कि सर्च एंड रेस्‍कयू कोर्स के लिए बेसिक और ऐडवांस कोर्स करना जरूरी है। इस प्री मॉनसून सत्र में बेसिक, ऐडवांस, सर्च एंड रेस्‍क्‍यू के साथ स्‍पेशल कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। करीब एक माह तक चलने वाले अलग अलग कोर्स में शुरुआती प्रशिक्षण एनआईएम कैंपस में ही दिया जाता है, उसके बाद संस्‍थान की तेखला साइट पर रॉक क्‍लाईंबिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षुओं के शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होने के बाद उन्‍हें उच्‍च हिमालयी क्षेत्र में हिमशिखरों पर आरोहण के गुर सिखाए जाते हैं। संस्‍थान के प्राधानाचार्य कर्नल अमित बिष्‍ट ने दोनों कोर्स में शामिल प्रशिक्षुओं को शुरुआती दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संस्‍थान के उपप्रधानार्चा ले.कर्नल योगेश धूमल, कैप्‍टन प्रदीप कुमार, चीफ इंस्‍ट्रक्‍टर रणवीर सिंह नेगी भी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*