संस्कृति-पर्यावरण

नीलकंठ व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

मीडिया लाइव, पौड़ी : हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अर्ध कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए।

सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अर्ध कुंभ मेले के दौरान जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं का आवागमन रहेगा, ऐसे में यहां की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मार्गों की मरम्मत व उन्हें व्यवस्थित करने के निर्देश दिए, जबकि सिंचाई विभाग को स्वर्गाश्रम जोंक नदी के तट पर पारंपरिक पहाड़ी शैली में घाट निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल विभाग को पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। वहीं जिला पंचायत अधिकारी को नीलकंठ व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और बेहतर शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उरेड़ा विभाग को इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर करने को कहा। कहा कि स्ट्रीट लाइट के अलावा हाई मास्क लाइट भी स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेला अवधि में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जिन कार्यों को किया जाना है, उनकी विस्तृत डीपीआर जल्द तैयार कर प्रस्तुत की करें, ताकि कार्यों को समय पर स्वीकृति मिल सके और उन्हें धरातल पर उतारा जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल, उप जिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता सिंचाई अनिल राठौर, उरेडा अधिकारी राजेश्वरी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*