उत्तराखण्ड न्यूज़

देवाल में बहुउद्देशीय जन सेवा शिविर का आयोजन

मीडिया लाइव, चमोली : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील थराली के विकासखंड देवाल के सभागार में एक बहुउद्देशीय जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट द्वारा की गई।शिविर के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने “जन जन की सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से आम जनता को अपने न्याय पंचायत स्तर पर ही सरकारी सेवाओं एवं समस्याओं के समाधान का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम कर रहा है तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत कर रहा है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रीय जनता ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया।इस दौरान राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*