उत्तराखण्ड न्यूज़

17 मई को आयोजित होगा बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

मीडिया लाइव, चमोली : माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की अध्यक्षता में दिनांक 17 मई 2026 को टैक्सी स्टैण्ड देवाल में प्रातः 10:00 बजे से बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को विधिक अधिकारों एवं विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि शिविर में महिला अधिकार, बाल संरक्षण, निःशुल्क विधिक सहायता, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिक अधिकार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान भी किया जाएगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करने एवं जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*