अन्य

जनता मिलन में अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण, जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया। जनता मिलन कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पर्यटन, वन विभाग, पेयजल, सड़क संपर्क, पुल निर्माण एवं अन्य जन सुविधाओं से जुड़ी कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं।

कार्यक्रम में नैथोली निवासी सुरेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र में सड़क, विद्युत एवं वन विभाग से संबंधित समस्याएं उठाईं। उनकी गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं ग्राम सभा तोलमा के ग्रामीणों ने सुराईथोटा से तोलमा तक सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा झूला पुल की मरम्मत न होने की समस्या पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त सानिया नेगी, गोविन्द राम, शुक्रू लाल, जसपाल सिंह सहित अन्य फरियादियों ने भी विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। सभी मामलों में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, यूपीसीएल, जल संस्थान, जल निगम, श्रम, आबकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर वास्तविक समाधान आधारित होना चाहिए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित करें।

जनता मिलन कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*