उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइमजन समस्याएंनेशनल ग्लोबल न्यूज़

बाल तस्करी : देवभूमि के इन जिलों में ज्यादा संभावनाएं…

मीडिया लाइव, नैनीताल:

नैनीताल: बाल विकास संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना आज नैनीताल भ्रमण पर रही। इस दौरान गीता खन्ना ने बाल तस्करी,चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल प्रताड़ना,लावारिस और लापता,बाल संरक्षण,निराश्रित बच्चों के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की। गीता ने कहा उत्तराखंड के सात जिलों में बाल तस्करी की सम्भावना सर्वाधिक है।

उन्होंने कहा किसी प्रकार की भी बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, भिक्षा वृत्ति आदि को रोकने के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में जागरुकता अभियान चलाना जरुरी है। जिसमें विद्यालय, बाल मित्र थाना, स्वास्थ्य विभाग, सरकारी योजनाओं के माध्यम से भी बाल श्रम, ड्रग, अपराध, तस्करी आदि को रोका जा सकता है। बाल तस्करी,अपराध के शिकार सिर्फ कमजोर वर्ग ही अन्य समाज के हर के परिवार या बच्चे भी हैं, जिसको रोकने के लिए पुलिस ही नहीं सभी की सहभागिता जरुरी है।

उन्होंने कहा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, राज्य- अंतराष्ट्रीय बाडर, होटल, धर्मशाला आदि इलाकों में बाल तस्करी की संभावना ज्यादा रही है। तस्करी के बाद बच्चों को कम्पनियों, होटलों, स्पा सेंटरो, ड्रग सप्लाई आदि के लिए प्रयोग किया जाता है। ऐसे इलाकों में पुलिस, खुफिया तंत्र समेत अन्य विभागों को सतर्क रहने की आवश्यता है। साथ बच्चों के खोए-घर नहीं या अन्य परिस्थितियों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 में सपंर्क कर सकते हैं।

बैठक के दौरान उन्होंने बताया एनसीपीसीआर ने भारत के 100 जिलों को चिह्नित किया है। जिनमें बाल तस्करी की संभावना ज्यादा है। जिसमें उत्तराखंड में पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी, नैनीताल जिलों में बाल तस्करी की ज्यादा संभावना हैं। इन जिलों में बाल तस्करी रोकने के लिए बैठक और जागरुकता अभियान चलाया जा चुका है। एनसीपीसीआर की ओर से 1 से 30 जून तक पूरे भारत में बाल श्रम मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ऐसे बच्चों के परिजन को अपने बच्चों के शिक्षा या अन्य पूर्ति करने में असमर्थ हैं ऐसे बच्चों को चिह्नित कर शिक्षा, संरक्षण आदि की व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए हर जिले में टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*