उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

मंत्री ने किया प्राइमरी स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

मीडिया लाइव, पौड़ी: श्रीनगर क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभिन्न विद्यालयों में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानाली के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जूनियर हाईस्कूल गंगानाली श्रीकोट में कंप्यूटर कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर पालिका श्रीनगर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आवश्यक संसाधन मिल सकें।

उन्होंने कहा कि नए विद्यालय भवनों के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में अध्ययन का अवसर मिलेगा। साथ ही कंप्यूटर कक्षों की स्थापना से छात्र-छात्राएं डिजिटल शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान से जुड़ सकेंगे, जिससे वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर रूप से तैयार हो पाएंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी एवं डिजिटल शिक्षा का है। ऐसे में सरकार विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के साथ आधुनिक संसाधनों को भी बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय परिसरों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई, उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी, तहसीलदार दीपक भंडारी, प्रधानाचार्य राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगानाली श्रीकोट रश्मि गौड़ सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*