हेल्थ-केयर

अनिवार्य रूप से बनानी होगी हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री

मीडिया लाइव, देहरादून: प्रदेश में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की मॉडल फैसिलिटी राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल सभागार में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने एबीडीएम के विभिन्न पहलुओं की जानकारियां दी, साथ ही प्रतिभागियों ने भी मिशन के साथ अब तक की जर्नी के अनुभव साझा किए, और क्रियान्वयन की सुगमता को लेकर सुझाव भी दिए।

कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने कहा कि राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी आईएएस के निर्देशों के अनुक्रम में एबीडीएम के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर कुमाउं से लेेकर गढ़वाल मंडल के अंतर्गत कार्यशाला व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दून मेडिकल कॉलेज एबीडीएम की मॉडल फैसिलिटी है। आभा आईडी से लेकर हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री, स्कैन एंड शेयर का उपयोग एबीडीएम का आधार है। चिकित्सा क्षेत्र के प्रत्येक कार्मिकों को एबीडीएम से जुड़कर इस मिशन को सफल बनाना है।

उन्होंने कहा कि एबीडीएम के संचालन में कहीं भी कोई दिक्कत होती है मिशन की ओर से तकनीकी सपोर्ट किया जाता है। मिशन के शत प्रतिशत हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।दून अस्पताल के विभागाध्यक्ष डा सुशील ओझा ने चिकित्सा क्षेत्र के डिजिटलाइजेशन में एबीडीएम उत्तराखंड के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से मिशन की सफलता में सहभागिता करने की अपील की। वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए।

क्रियान्वयन में आने वाली व्यवहारिक व तकनीकी दिक्कतों पर भी यहां वक्ताओं ने रोशनी डाली। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा देवेश चौहान, डा संजय, डा विपिन, डा विद्याभूषण, डा ज्योति चौहान, राजेश रावत, अमित अग्रवाल, एबीडीएम टीम के पंकज नेगी, अमृतराज पोखरियाल, अंकुर यादव, प्रणव शर्मा, बीएफए के प्रतिनिधि नितेश यादव आदि शामिल रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*