शिक्षा-खेलहेल्थ-केयर

एमएचआरडी की सद्बुद्धि को पौड़ी परिसर में यज्ञ

मीडिया लाइव, पौड़ी:  देशभर में बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए भय का माहौल है। ऐसे में हर किसी को सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। महामारी के इसी खौफ के बावजूद उच्च शिक्षा में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं सम्पन्न कराने के MHRD के निर्णय से एनएसयूआई पौड़ी के छात्र नेता विरोध का बिगुल फूंकते रहे हैं। आज फिर यहां छात्र नेताओं ने एम.एच.आर.डी की सद्बुद्धि के लिये यज्ञ किया।

छात्रों का कहना है कि कोरोना के मामले हर रोज तेज गति से  बढ़ रहे हैं। उसे देखते हुए इस बीच परीक्षाएं कराना खतरे से खाली नहीं है। इसका सीधा मतलब छात्रों को मौत के मुँह में धकेलना है। छात्र नेताओं का कहना है कि मानव संसाधन मंत्री रमेश चन्द्र पोखरियाल के लिए छात्रों के जीवन से बढ़कर परीक्षा देना हो गया है।  विरोध इसलिए हो रहा है, क्योंकि देश के हर कोने से छात्र एग्जाम देने विश्विद्यालय में आएंगे।  ऐसे मेंं  संक्रमित छात्रोंं को कैसे चिन्हित किया जाएगा।  विश्व विद्यालय की तरफ से इसके लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। अगर एक भी छात्र कोरोना संक्रमित हुआ, तो हजारों छात्रों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।  इतने बड़े रिस्क की जिम्मेदारी आखिर  किसकी होगी ।

छात्रों का मानना है कि इस समय फाइनल ईयर के छात्रों को प्रमोट करना ही एकमात्र विकल्प है।  ऐसे में एम.एच .आर.डी की सद्बुद्धि के लिए वे यज्ञ कर रहे हैं। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष नेगी, पूर्व कोषाध्यक्ष अंकित सुंदरियाल,पूर्व सचिव आकाश रावत,दीपक नौटियाल, अमन नेगी,प्रियांश,खुशी रावत,राहुल नेगी आदि मौजूद रहे

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*