उत्तराखण्ड न्यूज़

मीडिया कर्मी भी नहीं ले जा सकेंगे काउंटिंग सेंटर तक मोबाइल

मीडिया लाइव, पौड़ी : लोक सभा चुनाव के तहत दो-गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ व्यस्वस्थित तरीके से पूरा करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनैतिक पदाधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया की समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए मतगणना के दौरान अपने-अपने एजेंट को काउन्टिंग टेबिल के सामने आरक्षित स्थान पर तैनाती को 19 मई 2019 तक सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि संबंधित एजेंट को समय से पास जारी किया जा सके। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति मतगणना परिसर में मोबाइल फोन नहीं ले जायेगा, जिस हेतु उन्होंने सभी को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा। जबकि मतगणना कार्मिक एवं मीडिया प्रतिनिधि के लिए भी मतगणना परिसर में मोबाइल फोन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईटीपीबीएस की प्री-काउन्टिंग स्कैनिंग हेतु 120 टेबिल, ईटीपीबीएस की गणना 88 टेबिल, पोस्टल बैलेट के लिए 5 टेबिल तथा ईवीएम के लिए 76 टेबिलों पर मतगणना की जायेगी। वहीं वीवीपैट की गणना लक्की ड्रा के माध्यम से की जायेगी। उन्होंने समस्त प्रत्याशी-राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को मतगणना के दौरान अपने एजेंट की तैनाती करने को कहा।
बैठक में नोडल ऑफिसर निर्वाचन कार्मिक प्रबन्धन-मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी-अपर जिलाधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल, एआरओ-एसडीएम पौड़ी योगेश सिंह मेहरा, एआरओ-एसडीएम चौबट्टाखाल सौरभ असवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, सहायक नोडल अधिकारी राजनैतिक दल गंगाराम सिंह, पंकज स्वरूप रतूड़ी, कांग्रेस से राहत हुसैन, अशोक बिष्ट, कामेश्वर राणा, भाजपा से ओमप्रकाश जुगरान सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मीडिया लाइव, चमोली: लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चमोली जिले की तीनों विधानसभा की मतगणना 23 मई को सुबह 8ः00 बजे से जीजीआईसी गोपेश्वर में शुरू होगी। गुरूवार को जिलाधिकारीस्वाति एस भदौरिया, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सूचना विज्ञान केन्द्र में मतगणना कार्मिकों का पहला रेन्डामाइजेशन किया गया। जिले की तीनों विधानसभा की मतगणना के लिए 29 टेबल लगाई जाएगी, जिसमें बद्रीनाथ विधानसभा के लिए 11 और कर्णप्रयाग व थराली विधानसभा के लिए 9-9 टेबल रहेगी। मतगणना के लिए रेन्डामाइजेशन के बाद 36 मतगणना सुपरवाईजर, 39 मतगणना सहायक तथा 44 माइक्रो आब्जर्बर की तैनाती की गई है। मतगणना कार्मिकों को 20 मई को दूसरा प्रशिक्षण के साथ ही आईडी दी जाएगी तथा 22 मई को सुबह 9 बजे मतगणना कार्मिकों का दूसरा रेन्डामाइजेशन किया जाएगा। जबकि 23 मई को सुबह 5 बजे मतगणना कार्मिकों का अंतिम रेन्डामाइजेशन के बाद टेबल आंवटित की जाएगी।

मतगणना कार्मिकों के रेन्डामाइजेशन के दौरान यूकेडी के मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल, बीजेपी के मण्डल महामंत्री नीलम सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, निर्दलीय प्रत्याशी आनंदमणी दत्त जोशी सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत, कार्मिक प्रभारी आशुतोष भण्डारी आदि उपस्थित थे।

मीडिया लाइव: राजकीय इण्टर कालेज पौड़ी में लोक सभा निर्वाचन के तहत 2-गढ़वाल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित सुरक्षा व्यवस्थाओं के ठोस प्रबन्धन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना केन्द्र में निर्वाचन प्रत्याशी, एजेंट, मीडिया प्रतिनिधि एवं मतगणना कार्मिक एवं अधिकारीगणों का मतगणना परिसर में प्रवेश हेतु विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। कहा कि राजनैतिक दलों के एजेंट ईटीपीबीएस की प्री-काउन्टिंग एवं काउन्टिंग हेतु स्थापित मतगणना हॉल के पीछे वाले गैट से प्रवेश करेगें, जबकि संबंधित मतगणना कार्मिक-अधिकारी एवं अन्य विद्यालय परिसर के मुख्य द्वार से अन्दर आयेगें। उन्होंने प्रवेश द्वार के बाहर ही सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आगन्तुकों की नियमित चैकिंग करने को कहा। साथ ही प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के मोबाइल फोन पुलिस जवानों के माध्यम से बाहर ही जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त प्रत्याशी एवं राजनैतिक दलों को मतगणना टेबिल व्यवस्थाओं की समुचित जानकारी एवं एजेंटों की तैनाती हेतु पत्र जारी करें।
इसके उपरान्त समस्त अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में आहूत वीडियो कान्फ्रेसिंग में प्रतिभाग करते हुए मतगणना प्रक्रिया हेतु भारत निर्वाचन आयोग के नियमावली के दिशा-निर्देशों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
बैठक में नोडल ऑफिसर निर्वाचन कार्मिक प्रबन्धन दीप्ति सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.के. बरनवाल, एआरओ/एसडीएम पौड़ी योगेश सिंह मेहरा, एआरओ/एसडीएम चौबट्टाखाल सौरभ असवाल, डीआईओ एनआईसी रीना कण्डारी, नोडल अधिकारी कार्ययोजना ईटीपीबीएस के.डी. नारायण, सीवीओ एस.के. सिंह, एसडीओ बीएसएनएल आशीष कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ. अशोक कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*