उत्तराखण्ड न्यूज़

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने रिटर्निंग अफसरों को निर्देश दिये

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा: मतगणना को सफलतापूर्वक एवं त्रृटि रहित सम्पन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने आज रिटर्निंग आफिसरों, जिलाधिकारियों तथा मतगणना से जुड़े अधिकारियों को मतगणना हेतु की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में वी.सी. के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

वी.सी. के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग आफिसरों से कहा कि 23 मई, 2019 को लोक सभा सामान्य निर्वाचन की होने वाली मतगणना को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी दिशा निर्देश निर्गत किये गये है उन्हीं के अनुसार सभी व्यवस्थायें एवं तैयारियॉ सुनिश्चित कराते हुए मतगणना कार्य को त्रृटि रहित सम्पादित करायी जाय। उन्होंने कहा कि मतगणना हेतु तैनात किये गये कार्मिकों का रैंडमाईजेशन निर्वाचन आयोग से नियुक्त किये गये प्रेक्षक की उपस्थित में करायी जाय तथा उसकी अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी भी की जाय। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे तथा प्रत्येक टेबल पर काउंटिंग एजेण्ट भी तैनात रहेंगे जिसके लिए उन्होंने समय से काउंटिंग एजेण्टों की सूची प्राप्त करते हुए उनको परिचय पत्र भी निर्गत कराने को कहा।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदान केन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है। मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी दशा में किसी भी कार्मिक द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस प्रतिनिधियों को मतगणना स्थल पर बनाये गये मीडिया सेंटर तक ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। मतगणना का परिणाम आब्जर्वर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर के संस्तुति के पश्चात सबसे पहले सुविधा काउंटिंग एप्लीकेशन पर अपलोड़ किया जायेगा उसके बाद ही चक्रवार घोषणा की जाएगी। उन्होंने मतगणना केन्द्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिये तथा उसके लिए जनरेटर आदि की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिये। वी.सी. के माध्यम से उन्होंने मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिये तथा काउंटिंग परिसर के 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जाय तथा मतगणना स्थल पर बिना आईडी के किसी को भी प्रवेश न दिया जाय। वी.सी. में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी बी.एल. फिरमाल, डिप्टी कलैक्टर राहुल शाह, नोडल अधिकारी पोस्टल बैलट एस के उपाध्याय, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, नोडल प्रशिक्षण नरेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य आदि उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*