उत्तराखण्ड न्यूज़साहित्य-बोली-भाषा

MEDIA LIVE, UTTARAKHAND NEWS : पत्रकार व राजनेता रहे नरेंद्र सिंह भंडारी पर पुस्तक का लोकार्पण किया हरीश रावत ने

MEDIA LIVE, UTTARAKHAND, DEHRADUN NEWS 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने समय की हिंदी पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर एवं गांधीवादी राजनेता विकास पुरुष  स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह भण्डारी के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आज़ भी प्रासंगिक बताया है।

ये भी पढ़ें: ? MEDIA LIVE : सिपाही ने उठाया आत्मघाती कदम, ये बताई जा रही वजह !

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम! 

देहरादून के राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के सभागार में स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह भण्डारी पर आधारित ‘शताब्दी स्मृति ग्रंथ’ का लोर्कापण करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि स्वर्गीय भंडारी के समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

ये भी पढ़ें: ? MEDIA LIVE : कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बीजेपी पर बोला हमला

डॉ. योगंबर सिंह बर्त्वाल ने लिखी है पुस्तक!

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने स्वर्गीय भण्डारी से जुड़े कई संस्मरण सुनाये। पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान की सराहना करते हुए पुस्तक के लेखक डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल को पुस्तक प्रकाशन के लिए धन्यवाद दिया। हरीश रावत ने कहा कि लखनऊ प्रवास की अवधि में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता था। उन्होंने जो बुनियादी ढांचा तैयार किया उसी पर आज विकास के नये काम हो रहे हैैं।

ये भी पढ़ें: ? MEDIA LIVE PAURI NEWS : नौगांव में बादल फटने से गौशालाएं हुई जमींदोज, मवेशियों की गई जान !

 चन्द्रकुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान ने  ‘शताब्दी स्मृति ग्रंथ’  का प्रकाशन किया है! 

स्वर्गीय भण्डारी पर आधारित  ‘शताब्दी स्मृति ग्रंथ’ का प्रकाशन चन्द्रकुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान उत्तराखंड ने किया है। पुस्तक में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्व. नरेन्द्र सिंह भण्डारी के व्यक्तित्व और कृतृत्व पर प्रकाश डाला गया है। गौरतलब है कि स्व.नरेन्द्र सिंह भण्डारी मूलतः एक पत्रकार थे। जिन्होंने अपनी बात, हमारी बात, सरहदी व नया भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों का संपादन किया। नया भारत अखबार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रमुख पत्र था।

ये भी पढ़ें: ? MEDIA LIVE, DEHRADUN NEWS : लैंड फ्रॉड मामले वाली भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराएं : गढ़वाल कमिश्नर

ये रहा पत्रकार और राजनेता भंडारी का सफ़र 

1957 में भण्डारी पहली बार बद्रीकेदार विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुने गये। उसके बाद सन् 1971 से 1977 तक उत्तर प्रदेश मंत्री मंडल में वित्त, वन, संसदीय कार्य एवं पर्वतीय विकास विभाग के मंत्री रहे। 1971 से 77 तक वे उत्तर विधान मंडल दल के संसदीय महामंत्री रहे।

ये भी पढ़ें: ? MEDIA LIVE, BADRINATH NEWS : बद्रीनाथ में निर्माण कार्यों का जायजा लिया डीएम हिमांशू खुराना ने

दूरदृष्टा जननायक थे नरेंद्र सिंह भंडारी, जन जागरण पर रहा फोकस !

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भण्डारी ने पहाड़ों के विकास के लिए बहुत काम किये। सड़कों, स्कूलों व अस्तपालों की बड़ी तादाद में उन्होंने स्वीकृति दिलाई।  उत्तराखंड को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहे। लेखक कुसुम रावत ने कहा कि स्व. भण्डारी दूर दृष्टि के जननायक थे, जिन्होंने पत्रकारिता के के जरिए जन जागरण किया।

यह भी पढ़ें: ? MEDIA LIVE, SPORTS NEWS : नीरज ने रचा इतिहास, देश को दिलाया गोल्ड

पिछली पीढ़ी के सिद्वहस्त पत्रकारों में सुमार रहे भंडारी !

पुस्तक के लेखक डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल ने उनके 66 वर्षीय जीवन को किताब में उतार दिया है। संजय कोठियाल ने कहा कि भण्डारी पिछली पीड़ी के एक सिद्वहस्त पत्रकार थे। पर्वतीय क्षेत्र का विकास उनका लक्ष्य था। कांग्रेस नेता भुवन नौटियाल ने भण्डारी के विकास कार्यो की विस्तृत चर्चा की और लेखक डॉ बर्त्वाल को पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें: ? MEDIA LIVE, UTTARAKHAND DEHRADUN, POLITICAL NEWS: अगस्त क्रांति दिवस से कांग्रेसी घर – घर फहराएंगे पार्टी का झंडा, भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का लिया जाएगा संकल्प

लेखक ने पुस्तक की सामग्री के बारे में दी जानकारी !

पुस्तक के लेखक डॉ योगम्बर सिंह बर्त्वाल ने कहा कि पुस्तक में 1960 के आस पास के लेखकों की रचनाएं जो 1960 के सरहदी में छपी थीं, उन्हें इस पुस्तक में पर्याप्त स्थान दिया गया है। भण्डारी द्वारा 1960 में तीन सीमांत जनपदों चमोली, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ के निर्माण की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया है। भण्डारी के शैक्षणिक स्तर, विधायकी क्षेत्र, लेखन एवं पर्वतीय विकास के लिए किये गये बुनियादी कामों पर प्रकाश डाला गया है। भण्डारी की हस्तलिपि में डायरी के अंश भी दिये गये हैं। पुस्तक में भण्डारी के सभी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।

सभा का संचालन डॉ कमला पंत ने किया जिन्होंने  हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं का जिक्र करते हुए उनके साहित्य की गरिमा के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें: ? MEDIA LIVE, PITHORAGARH NEWS: देश के खातिर सैन्य धाम उत्तराखण्ड का एक और लाल शहीद !

ये नेता और साहित्य प्रेमी रहे मौजूद !

सभा की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व मंत्री शूरबीर सिंह सजवाण ने आगंतुकों का धन्यवाद किया एवं  विद्वान वक्ताओं की प्रसंशा की। सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र कुमार, कवि एवं पर्यावरणविद् चंदन सिंह नेगी, चन्द्रमोहन सिंह कण्डारी, सुनील नौटियाल, डॉ मीनाक्षी रावत, प्रभा सजवाण, महिपाल सिंह रावत, सुर्दशन सिंह बर्त्वाल एवं डॉ मानवेन्द्र सिंह बर्त्वाल व मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश नेगी समेत अनेक लेखक एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे। हल्द्वानी से प्रेम सिंह रावत के पुत्र भूपाल सिंह रावत विशेष रूप से सपिरवार कार्यक्रम में भागीदारी करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: ? MEDIA LIVE : पुलिस को मिल रहा सामाजिक – राजनैतिक व जन समर्थन, महामारी में निभाई मार्मिक व मानवीय भूमिका !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*