उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : Uttarakhand Accident: टिहरी में गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरा, छह लोगों की मौत, मरने वाले सभी युवा पश्चिम बंगाल के

मीडिया लाइव, टिहरी : टिहरी। आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

MEDIA LIVE : NOIDA LAND SCAM: उत्तराखंड की सियासत में जबर्दस्त हलचल, सीएम धामी ने दिए संकेत, कहा- प्रदेश का मामला होगा तो करेंगे उचित कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक आज बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।

घोर लापरवाही : घोर लापरवाही : स्ट्रेचर से गिरकर गर्भवती की मौत: अस्पताल प्रबंधन ने कहा-महिला को आया था हार्ट अटैक

खाई में गिरते ही वाहन में लगी आग

वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वे मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी।

MEDIA LIVE : दिग्गजों ने थामी प्रचार की कमान, चुनावी रणभूमि में पहुंचे सीएम धामी, हरीश रावत और देवेंद्र यादव

छह लोगों की हुई मौत:

इस संबंध में तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था। उसमें सवार लोगों को सूचना दे दी गई है। अभी शव की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है।

MEDIA LIVE : डीआईजी गढ़वाल रेंज में सिविल पुलिस में बंपर तबादले !

मरने वाले सभी युवा पश्चिम बंगाल के बताये जा रहे

वाहन में सभी सवार सभी युवा पश्चिम बंगाल के थे और उत्तरकाशी की किसी पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे। आज सुबह ये युवा दो वाहनों में रायवाला से उत्तरकाशी के लिए निकले थे।

MEDIA LIVE : थत्युड़, जौनपुर में बीजेपी ने किया संगठन का विस्तार !

वहीँ दूसरी तरफ सोमवार रात को कार दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी

धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी के पास सोमवार की देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, जिसमें सवार चालक जसवंत ङ्क्षसह चौहान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है। घटना का पता मंगलवार की सुबह चला।

MEDIA LIVE : थत्युड़, जौनपुर में बीजेपी ने किया संगठन का विस्तार !

धरासू थाना निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि जसवंत चौहान निवासी ग्राम गोल बनाल तहसील बड़कोट देर रात को बड़कोट से उत्तरकाशी आ रहा था। कल्याणी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने कल्याणी के निकट खाई में कार गिरी देखी तो पुलिस को सूचना दी। ब्रह्मखाल से पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। घटना स्थल पर जसवंत मृत अवस्था में था।

MEDIA LIVE : सीआईयू को मिली बड़ी सफ़लता, 8 लाख से अधिक कीमत के 55 मोबाइल फोन बरामद !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*