उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़

MEDIA LIVE : पढ़ाई के दबाव से बचने के लिए राजस्थान का युवक पहुँच गया एकांतवास के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड

मीडिया लाइव, रुद्रप्रयाग : पढ़ाई के लिए परिजनों का दबाव इतना बढ़ गया कि ग्रेजुएशन कर रहे युवक ने सब छोड़छाड़ कर एकांतवास में रहकर जीवन विटाने का निश्चय कर लिया। घर परिवार वाले संपर्क न कर सके इसलिए दूर अपने प्रदेश से आ कर ऋषिकेश अपना मोबाइल गंगा जी में बहा दिया। इसके बाद वह पैदल केदारनाथ कि तरफ बढ़ गया और गौरीकुंड में साधु संतों के बीच रहने लगा और कपाट खुलने का इंतजार करने लगा। लेकिन उत्तराखंड पुलिस की तरफ से चलाये जा रहे सत्यापन और ऑपरेशन मर्यादा चेकिंग के दौरान जांच पड़ताल में यह बात सामने आई।

कर्मचारी धरने पर: सीएम आवास की ओर कूच, पुलिस से नोकझोंक, आरोप- गर्भवती के पेट पर महिला पुलिसकर्मी ने रखा पैर

पढ़िए पूरी खबर : चौकी गौरीकुण्ड द्वारा गुमशुदा विकाश कुमार मीणा उर्फ विकेश उम्र 21 वर्ष पुत्र वृज लाल मीणा व निवासी ग्राम गुलाबपुरा, पो इनायती थाना सपोटा, जिला करोली, राजस्थान जो झोटवाड़ा जिला पश्चिम जयपुर में आदर्श विद्या मंदिर में बीएससी तृतीय वर्ष पीसीएम ग्रुप की पढ़ाई कर रहा था। और घर वालो का पढ़ाई का प्रेशर होने के कारण परेशान होकर मन मे एकांत जीवन व्यतीत करने की इच्छा जागृत हुई और अपने कमरे से बीती 25 मार्च को बिना किसी को बताए केदारनाथ के लिए चल पड़ा।

धार्मिक एकता की मिसाल: हसीब कुरैशी ने हिंदू रीति-रिवाज से किया ओमप्रकाश का तेरहवीं संस्कार, पढ़ें पूरा मामला

और केदारनाथ के कपाट खुलने तक गौरीकुण्ड में साधु महात्माओं के साथ ठहर गया। चौकी गौरीकुण्ड से चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह, आरक्षी जयप्रकाश चौहान आरक्षी कमलेश सजवाण द्वारा दौराने सत्यापन ओर ऑपरेशन मर्यादा चेकिंग के दौरान विकाश उपरोक्त से गहनता से पूछताछ की तो इसने पढ़ाई का प्रेसर होने पर यह कदम उठाया साथ ही यह भी बताया कि उसका पता कोई न कर सके इसलिए उसने अपना मोबाइल ऋषिकेश में गंगा नदी में फेंक दिया और पैदल पैदल 15 दिनों की यात्रा कर गौरीकुण्ड पहुंचा है।

लवर्स ने जहर खा कर की जीवन लीला समाप्त : लड़की शादी कहीं और हो गयी थी तय

जिसने अपने भाई का मोबाइल नंबर बताया जिससे बात करने पर बताया कि उन्होंने झोटवाड़ा थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। जिन्हें उक्त विकेश के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी देकर सूचित किया गया। साथ ही झोटवाड़ा थाने से संपर्क कर उक्त गुमशुदा की गुमशुदगी दर्ज होना बताया विवेचक का सम्पर्क नम्बर लेकर बरामदगी के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी दी गयी जो उपरोक्त गुमशुदा को लेने सोनप्रयाग आ रहें हैं। उक्त गुमशुदा के घर परिवार विकाश के अचानक गुम होने पर बहुत दुखी और परेशान थे वहीं अब विकास के मिल जाने पर बहुत प्रसन्न हैं और देव धाम की पुलिस का हृदय से दुआ देकर धन्यवाद अर्पित कर रहे हैं। बरामद बालक को भोजन और वस्त्र देकर थाना सोनप्रयाग ले जाया गया है। जहां से उसके परिजनो के सुपुर्द किया जायेगा।

पौड़ी कंडोलिया के जंगल में लगी भीषण आग , बड़े नुकसान की आशंका : दौड़ पड़े प्रशासन और वन विभाग के अफसर

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*