उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएंसरकार/योजनाएं

MEDIA LIVE : जनता की समस्याओं का हल सर्वोच्च प्राथमिकता पर हल की जाएं : शहरी विकास मंत्री

मीडिया लाइव , देहरादून : हरिद्वार, रूड़की विकास प्राधिकरण के कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्रथामिकता के आधार पर हल किया जाय। उन्होने कहा कि जनता की परेशानी को दूर करने के लिए सुनियोजित विकास किया जाय। पारर्दिर्शता पर बल दिया जाय और राजस्व आय में वृद्धि किया जाय। यह बात मंत्री ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में एक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अफसरों से कही।

MEDIA LIVE : उत्तराखण्ड 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजन कि तैयारियों में जुटा खेल विभाग

बैठक में मंत्री ने विकास प्राधिकरण की गतिविधिओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा समय पर नक्शा पास किया जाय। आवसीय और व्यवसायिक श्रेणी में निर्धारित अवधि के भीतर नक्शा पास किया जाय। विकास प्राधिकरण को जनता की सुविधा के लिए बनाया जाय। इसके लिए कार्य प्रणाली में बदलाव की सोच को विकसित करना होगा।

MEDIA LIVE : अतिक्रमण पर सीएम के निर्देश पर डीएम कार्यालय सख्त, त्वरित कार्यवाही के निर्देश

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बन्ध में कहा कि योजना की निगरानी निरन्तर किया जाय और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न होने दिया जाय। सिडकुल हरिद्वार के समीप बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना को मार्च 2023 के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस योजना के तहत कुल 528 आवास निर्मित्त किये जाने है।

MEDIA LIVE : देहरादून में अगर यहाँ हॉर्न बजाया , तो होगा चालान , महिलाओ को कहाँ होती है ट्रैफिक में परेशानी यह भी जानिये

बैठक में विभिन्न आवास योजना शिवलोक कालोनी, हरिलोक कालोनी, श्यामलोक, इन्द्रलोक कालोनी के अन्तर्गत बनाये गये ऐसे आवास जो अभी तक बिक्रय नही हो सके है, शीध्र ही बिक्रय सम्बन्धित कार्य पूर्ण कर लिये जाय। बैठक में अवगत कराया गया कुछ भवन 1999 से बने है परन्तु इनकी बिक्री नही हो सकी है। इस पर मंत्री ने कहा कि यह विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। बैठक में कहा गया कि कार्मिको के सापेक्ष जो रिक्तिया शेष है उसके लिए अधियाचन भेजा जाय।

MEDIA LIVE : AAP आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड में भंग की प्रदेश कार्यकारिणी

बैठक में हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विनय शंकर पाण्डेय, सचिव उत्तम सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

MEDIA LIVE : देहरादून में सार्वजानिक जगहों पर मास्क , रुमाल , स्कार्फ पहनना अनिवार्य, 500 से 1000 रूपये होगा जुरमाना : डीएम

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*