उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

MEDIA LIVE : CM धाकड़ धामी के एक्शन के बाद हरकत में RTO दफ्तर देहरादून

मीडिया लाइव , देहरादून : आरटीओ देहरादून में मुख्यमंत्री के अचानक छापे और सीधे कार्रवाई करने के बाद यहाँ असर दिखने लगा है। परिवहन दफ्तर और आसपास माहौल को लोगों की सहूलियत के अनुकूल बनाने की कोशिशें शुरू कर दी गयी हैं। शुक्रवार को आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा ने कार्यालय के बाहर चल रहे सभी साइबर कैफे पर छापे मारे और दस्तावेजों की जांच की। इसके अतिरिक्त उन्होंने डीएल का फॉर्म जमा करने के लिए ली जा रही फीस की जानकारी ली।

MEDIA LIVE : Gyanvapi Masjid : SC ने वाराणसी DJ को ट्रांसफर किया केस, 8 हफ्ते में सुनवाई पूरी करने का आदेश

शर्मा ने सभी कैफे संचालकों को हिदायत दी कि कोई भी दुकान के बाहर शुल्क सूची चस्पा किए बगैर परिवहन विभाग सम्बन्धी काम नहीं कर सकता, वरना कैफे को बंद करवा दिया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि वाहन स्वामियों से ड्राइविंग लाइसेंस का फॉर्म भरने, टैक्स जमा कराने या फिर फीस जमा कराने के नाम पर अतिरिक्त वसूली की गई तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

MEDIA LIVE : तीन भाइयों को अदालत ने सुनाई मौत और अर्थदंड की सजा !

गौरतलब है कि आरटीओ के बाहर तमाम ऐसे साइबर कैफे संचालक हैं, जो वाहन स्वामियों से डीएल का आवेदन और फीस जमा कराने के नाम पर मनमानी फीस वसूली कर रहे हैं। इसकी चर्चा शहर भर में आमतौर पर कहीं भी सुनाने को बेहद आसानी से मिल जाती है। कई बार वाहन स्वामियों ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अफसरों के स्तर से कोई ठोस कार्रवाई कभी नहीं की गई। प्रदेश के युवा सीएम धाकड़ धामी के आरटीओ पर लिए गए एक्शन से इस बार कुछ जरूर होता दिख सकता है।

MEDIA LIVE : टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार ! करता था ऐसे गंदा काम !

बता दें कि आरटीओ कार्यालय में शिकायतें और दलालों के चुंगल में फंसने वाले लोगों कि समस्याओं को देखते हुए आरटीओ कार्यालय के बाहर कॉमन सर्विस सेंटर खोला गया, लेकिन इस बात की जानकारी बेहद काम लोगों को ही हो पति है। लोग सीधे बाहर चल रहे साइबर कैफे में चले जाते है। कई बार आरटीओ के कर्मचारियों को कुछ लोग पूछने का प्रयास भी करते हैं, तो उन्हें सही जानकारी नहीं दी जाती है। सिर्फ यह कह कर बहार भेज दिया जाता है कि बाहर से करवा लीजिए। हालाँकि व्यवस्था के नाम पर कॉमन सर्विस सेंटर में एक निर्धारित शुल्क में तमाम फॉर्म भरे जाते हैं। आरटीओ प्रवर्तन का कहना है कि जो वाहन स्वामी ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करता है, वे कामन सर्विस सेंटर में जाकर आवेदन करने के साथ ही फीस जमा करा सकते हैं।

MEDIA LIVE : रुड़की में पहले तमंचे के बल पर दुष्कर्म, फिर पंचायत का निकाह का फरमान, अब दहेज का मुकदमा दर्ज

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*