उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : हाथी के हमले में पुलिस कर्मी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान की घटना

पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार : यहाँ पुलिंडा मोटर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर गए एक पुलिसकर्मी की हाथी के हमले में जान चली गयी। घटना से विभाग में हड़कंप मच गय। घटना की बाद से पुलिस कर्मी मंजीत के परिजनों और साथी पुलिस कर्मियों में कोहराम मच गया।

कोटद्वार SHO विजय सिंह ने बताया कि परिवार में मंजीत की दो बेटियां हैं और एक भाई है, जो बाहर नौकरी करता है। जबकि बुजुर्ग माता पिता जीवन गढ़ विकास नगर देहरादून में रहते है।  मामले में थाना पुलिस विभागीय कार्यवाही करने में जुटी है। वहीँ मृतक मंजीत के परिजन कोटद्वार पहुँच रहे हैं।

पेड़ से टकराई कार , दुघर्टना में घायल बाल रोग विशेषज्ञ की मौत

बताया जाता है कि अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मनजीत सिंह रोज की तरह सोमवार सुबह अपने एक मित्र के साथ वाक के लिए गए थे। वह कोटद्वार पुलिंडा मार्ग पर वाक कर थे। सुबह करीब 6:00 बजे जब वह लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी से बचने के प्रयास में दौड़ते हुए मनजीत सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच वहां पहुंचे हाथी ने मनजीत पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिजली संकट : बिजली कटौती दूर करने के लिए भेजी 100 मेगावाट की मांग , जारी रहेगी अभी समस्या
सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात तमाम पुलिसकर्मी बेस चिकित्सालय में पहुंचे। पुलिस कर्मी की मृत्यु की सूचना के बाद विभाग में शोक की लहर फैल गई है। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनजीत विकासनगर देहरादून के रहने वाले थे। इस मार्ग पर हाथी के हमले की यह पहली घटना बताई जा रही है।

कोटद्वार : पुलिंडा तिराहे पर अज्ञात महिला का शव बरामद !

गौरतलब है कि कोटद्वार-पुलिंडा-दुगड्डा मार्ग पर सैकड़ों लोग सुबह और शाम मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं। इस मार्ग पर हाथियों के झुंड देखे जाते हैं। इसके साथ ही गुलदार भी कोटद्वार की आवासीय कालोनी की तरफ रुख कर रहे हैं। शनिवार -रविवार की मध्य रात्रि भी एक गुलदार बद्रीनाथ मार्ग स्थित मनोहर नगर कालोनी में घुसा था इसके पद चिन्ह देखे गए।

कांग्रेस में ‘ ख़ास कार्यकर्ता ‘ के रूप में शामिल होंगे प्रशांत किशोर

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*